Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»नाहन कॉलेज में तनाव मुक्त परीक्षा अध्ययन पर एकदिवसीय वक्तव्य का आयोजन… प्रोफेसर अमर सिंह ने दी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी…
    सिरमौर

    नाहन कॉलेज में तनाव मुक्त परीक्षा अध्ययन पर एकदिवसीय वक्तव्य का आयोजन… प्रोफेसर अमर सिंह ने दी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी…

    By Ajay DhimanFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन:पूर्व छात्र संघ, डॉ० यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन द्वारा आज महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त परीक्षा अध्ययन विषय पर एक दिवसीय वक्तव्य का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं पूर्व छात्र संघ के मुख्य संरक्षक डॉ प्रेम राज भारद्वाज द्वारा की गई तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आचार्य अमर सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र संघ महासचिव डॉ अनूप कुमार द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के स्वागत से किया गया।अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ आचार्य अमर सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यदि विद्यार्थी परिणाम कि चिंता किए बगैर अपनी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो परिक्षा को तनावमुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और निरंतरता के साथ परीक्षाओं की तैयारी करने के विभिन्न तौर तरीके सुझाए। प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी यदि स्व-अनुशासित, मेहनत और लगन के पढ़ाई करें तो वह परीक्षा के तनाव से स्वयं को मुक्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। इस अवसर पर डॉ उतमा पांडे, प्रो भारती, डॉ रविकांत, प्रो सुदेश कुमार, डॉ पंकज, प्रो रिचा कंवर, डॉ सरिता बंसल, प्रो देवेन्द्र कुमार, प्रो बी आर ठाकुर, डॉ रीना चौहान, डॉ वीना तोमर, डॉ प्रियंका वर्मा, डॉ सरिता, प्रो भूमिका, प्रो अभिलाषा, प्रो अनिता कुमारी, प्रो दिव्या, प्रो रीना, प्रो सचिन, मदन सिंह, रविदत्त, रजीना सहित‌ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ अनूप कुमार ने अपने वक्तव्य में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.