Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»खास खबर»…लगातार 6 घंटे चले आंत के आपरेशन से बचाई गाय व बछड़े की जान
    खास खबर

    …लगातार 6 घंटे चले आंत के आपरेशन से बचाई गाय व बछड़े की जान

    By Ajay DhimanFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    उपमंडल संगड़ाह के लाना चेता गांव में हुआ अपनी तरह का पहला आपरेशन
    नाहन: नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव लाना चेता में पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले आपरेशन से गाय व उसके नवजात बछड़े की जान बचाई। पशुपालन अधिकारी नौहराधार डॉ अमित वर्मा ने 2 दिन पहले डॉक्टर संजय व फार्मासिस्ट विनोद की मदद से छोटी आंत का यह सफल आपरेशन किया। करीब डेढ़ फुट आंत निकाले जाने व 400 के करीब टांके लगने के बाद गाय व बछड़ा दोनों स्वस्थ हैं और गाय दूध देना भी शुरू कर चुकी है। इस आपरेशन से पहले सप्ताह भर से बीमार गाय का डिस्टोकिया से प्रसव भी करवाया गया। आम तौर पर पर पालमपुर जैसे बड़े पशुपालन संस्थानों में होने वाला यह आपरेशन उपमंडल संगड़ाह मे पहली बार हुआ। 8 दिनों से घास खाना छोड़ चुकी होल्सटीन फ्रीजर नस्ल की इस गाय के मालिक राजपाल ने उनकी गाय व बछड़े की जान बचाने के लिए विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, दिन 18 लीटर तक दूध दे सकने वाली इस गाय को बचाना उनके लिए हिंदू आस्था के चलते भी जरूरी था। उपमंडलीय पशुपालन अधिकारी संगड़ाह डॉ अक्षय ने इस आपरेशन से गाय व बछड़े को बचाने वाली टीम की सराहना की।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.