Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»… नाहन में राज्य स्तरीय इंटर डाईट कलचरल मीट का समापन….आज विजेताओं को किया गया सम्मानित
    सिरमौर

    … नाहन में राज्य स्तरीय इंटर डाईट कलचरल मीट का समापन….आज विजेताओं को किया गया सम्मानित

    By Ajay DhimanMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: नाहन के एक निजी संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय इंटर डाइट कलरल मीट का समापन हुआ। इससे पहले यह प्रतियोगिता दो दिन जिला परिषद भवन में चली थी। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी डाइट स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान वह शिमला संसदीय सीट के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में विजेता डाइट स्कूलों के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ग्रुप सॉन्ग में ऊना जिला प्रथम चंबा जिला दूसरे स्थान और हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह फोक डांस में शिमला जिला प्रथम चंबा जिला दूसरे और कुल्लू जिला तीसरे स्थान पर रहा। उधर रंगोली प्रतियोगिता में शिमला जिला प्रथम सिरमौर दूसरे व सोलन तीसरे स्थान पर रहा। उधर फॉक सोलो सॉन्ग में सिरमौर का राजेश पहले कल्लू का राजीव दूसरे और हमीरपुर का उदयवीर तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह सोलो सॉन्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता में कल्लू की वंशिका पहले, सोलन की पूजा दूसरे शिमला की गायत्री तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में सोलन का नितिन पहले हमीरपुर का रिजवी दूसरे और किन्नौर का साहिल तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कियों की प्रतियोगिता में सोलन की अंशिता पहले, कुल्लू की पारसना दूसरे कांगड़ा की सेजल तीसरे स्थान पर रही।
    उधर क्लासिक फोक डांस में बिलासपुर का नमन पहले, मंडी का मुकेश दूसरे कांगड़ा का प्रदुमन तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कियों की प्रतियोगिता में मंडी की केसर पहले, सोलन गुलशन दूसरे सिरमौर की दीपाली तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में सिरमौर का निशांत पहले किन्नौर का जतिन दूसरे चंबा का सतीश चौहान तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लड़कियों की प्रतियोगिता में किन्नौर की दीपिका पहले मंडी की निशिता दूसरे व सोलन की पूजा तीसरे स्थान पर रही। लोक सॉन्ग प्रतियोगिता में हमीरपुर का सूरज पहले कांगड़ा का आदर्श दूसरे कुल्लू नवीन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की प्रतियोगिता में हमीरपुर की आंचल पहले सिरमौर की कृति दूसरे व कांगड़ा की कामना किस स्थान पर रही।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.