नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में चिट्टे के बेचने का धंधा लगातार जारी है। पुलिस की टीम इस धंधे में लिप्त नशे के नशा के सौदागरो को पकड़ने में डटी हुईl रविवार रात्रि पुलिस की एसआईयू की टीम ने वाल्मीकि मोहल्ला में सोहनलाल के कब्जे से 11.8 ग्राम चिट्टा व 11हजार
900 रूपए बरामद किए हैं। योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे चार दिन के डिमांड पर लिया गया है।
