Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….मुख्यमंत्री ने बनोग – जाबल का बाग – कांशीवाला सड़क के निर्माण हेतु 12 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत किए..
    सिरमौर

    ….मुख्यमंत्री ने बनोग – जाबल का बाग – कांशीवाला सड़क के निर्माण हेतु 12 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत किए..

    By Ajay DhimanMarch 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए बनोग – जाबल का बाग – कांशीवाला सड़क (8.6 किलोमीटर) के निर्माण हेतु 12 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह सौगात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 4 फरवरी को हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में दी थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने महज एक महीने के भीतर प्रदान कर दी। इसके अलावा, 1 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि आर्मी को भूमि अधिग्रहण के बचे हुए भुगतान के रूप में हमारी सरकार द्वारा जमा करवाई जा रही है।
    इसके साथ ही, जबल बाग – कनडईवाला – त्रिलोकपुर रोड (12 किलोमीटर) के लिए 8 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। ये दोनों सड़क परियोजनाएं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी और ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसके वन विभाग से संबंधित 1 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि भी सरकार द्वारा जमा करवाई जा चुकी है।
    विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा,
    मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत प्रशासनिक फैसलों के कारण क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री जी का यह सहयोग न केवल हमारे क्षेत्र के विकास को देगा, बल्कि इससे लोगों की जिंदगी भी आसान होगी।.. उधर महान पंचायत के पूर्व प्रधान बाबूराम ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू व विधायक अजय सोलंकी का आभार जताया है।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.