Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, February 5
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम….
    सिरमौर

    …सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम….

    By Ajay DhimanMarch 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल में आज सिरमौर की 9 शराब इकाईयों जिनमें नाहन, कालाअंब, ददाहू, राजगढ, नैना टिक्कर, खजूरना-बहराल, बद्रीनगर-शिलाई, खोदरी माजरी, व पांवटा साहिब शामिल है, की नीलामी 82 करोड़ 47 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चली।
    एल़.आर.वर्मा ने बताया कि नाहन, नैनाटिक्कर, बद्रीनगर-शिलाई व पांवटा साहिब इकाईयां एलआरएस कम्पनी तथा ददाहु, राजगढ़, खजूरना-बहराल, खोदरी माजरी मै. केवीएस कम्पनी जबकि कालाअंब इकाई खेम चंद के पक्ष में रही।
    उन्होंने बताया कि इन 9 यूनिट का आरक्षित मूल्य 79.62 करोड़ निर्धारित किया गया था जबकि इन इकाईयों की निलामी 82.47 करोड़ में की गई। उन्होंने बताया कि इस निलामी प्रक्रिया में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 4.06 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है।
    अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, पर्यवेक्षक देवकांत खाची, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.