.
नाहन: पांडिचेरी के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में 9 अप्रैल से16 अप्रैल तक चलने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की बास्केटबॉल की टीम भी भाग लेगी। हिमाचल टीम का चांस 27 मार्च को बिलासपुर में हुआ था। हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल की टीम में जिला सिरमौर से अभाव चौहान, वैभव, स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला से नरेश ठाकुर, गिबसन, जिला मंडी से गिरी कृष ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर, कांगड़ा से अरचित, जिला ऊना से करणजीत सिंह, बिलासपुर से आदित्य रतन, शिमला से अरनव शर्मा, हमीरपुर से आदित्य ठाकुर, कुल्लू से आदित्य ठाकुर शामिल है।.. हिमाचल टीम का प्रशिक्षण शिविर 30 मार्च से 4 अप्रैल तक चौगान में हुआ। आज शिविर का समापन हुआ इस अवसर पर सिरमौर बास्केटबॉल के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महासचिव राकेश चौहान,जिला खेल अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बास्केटबॉल के कोच अभय कंवर मौजूद रहे।
