..
नाहन: एशिया कप खेलेगी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के रास्त गांव पंचराम की बेटी दीपिका ठाकुर तीसरा पैसापेलो एशिया कप भूटान में मई 2025 में होने जा रहा है जिसमें एशिया के चार से पांच देश भाग ले रहे हैं। इसमें नेपाल भूटान बांग्लादेश श्रीलंका भारत इत्यादि सभी वर्गों की टीम भाग ले रही है। इस खेल में भारत की महिला उच्च वर्ग में हिमाचल के सिरमौर के रास्त गांव की होनहार दीपिका ठाकुर भी भारत की उच्च वर्ग की महिला टीम में खेल रही है। दीपिका ठाकुर इससे पहले भारत की टीम का नेतृत्व करते हुए एक गोल्ड और दो सिल्वर अवार्ड ला चुकी है दीपिका का कहना है कि इस बार राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे और भारत के लिए गोल्ड जीतकर लेकर आएंगे और उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो हमें सपोर्ट कर रहे हैं उनका भी मैं दिल की गहराइयों से धन्यवाद करना चाहती हूं।