नाहन: गर्मी के मौसम में मिट्टी के मटके की डिमांड ज्यादा हो रही है। इसलिए यह चोरी भी होने लगे हैं। मटका चोरी की ताजा कड़ी में शहर के कच्चा टैंक में मौजूद मटका चोरी कर लिया गया है। यह मटका राहगीरों को पानी देने के लिए रखा गया था। स्थानीय लोगों द्वारा इसमें पुलिस में शिकायत कर दी गई है। जानकारी के अनुसार कच्चाटैंक में पेड़ के नीचे मौजूद मंगलवार रात चोरी कर लिया गया था, जिसका पता सुबह चला। स्थानीय लोगों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत कर दी है।…