Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»हिमाचल»…विद्यार्थियों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में गरजी विद्यार्थी परिषद…
    हिमाचल

    …विद्यार्थियों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में गरजी विद्यार्थी परिषद…

    By Ajay DhimanMay 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई सह मंत्री स्मृति शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसका हेतु विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति एवं छात्रों के लिए नई बसों की सुविधा, गैर शिक्षक पदों की भर्तियां, छात्र संघ चुनाव की बहाली एवं नए छात्रावासों की निर्माण की मांग की गई।
    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमारे लिए एक परिवार है और यह परिवार बिना मुखिया के काम कर रहा है जिसका होना अति आवश्यक है परंतु लंबे समय से मांग करने के बाद भी अभी तक विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति नहीं मिल पाया है जो की एक शर्मनाक विषय है। विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नई बसों की सुविधा की मांग इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से रखी गई। लंबे समय से पर्याप्त संख्या में बसों की सुविधा न होने के कारण छात्र काफी परेशानियों से जूझ रहा है। लगभग 7 से 8 हज़ार छात्र विश्वविद्यालय में पड़ते है लेकिन सिर्फ तीन बसें विश्वविद्यालय में सेवा में है।

    ऐसे ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षकों की कमी के कारण बहुत से प्रशासनिक कार्य होने के लिए लंबा समय लेते हैं जिसके लिए सरकार से विद्यार्थी परिषद ने मांग रखी की गैर शिक्षकों की भर्ती भी जल्द से जल्द हो। साथ ही साथ जाति परिषद द्वारा छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की मांग इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से रखी गई। छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है जिसे सरकार द्वारा तानाशाही रवैये से छिना गया है। जिसे दोबारा छात्रों को सौंपने की मांग विद्यार्थी परिषद ने की।

    विश्वविद्यालय में कम छात्रावास होने के कारण अत्यधिक मात्रा में छात्र किराए का कमरा लेकर विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में रह रहे हैं जिसके लिए विद्यार्थी परिषद ने नए छात्रावासों की निर्माण करने की मांग उठाई है। विद्यार्थी परिषद का कहना है की सरकार को इन मांगों के ऊपर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। एवं विद्यार्थी परिषद हमेशा से ऐसे ही छात्र हितों की बात करती आई है और आने वाले समय में भी निरंतर करते रहेगी।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.