नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में अवैध रूप से पत्थर व मिट्टी की टिप्पर द्वारा हरियाणा ले जाया जा रही है। इस कड़ी में आज कालाआम्ब पुलिस टीम ने एक टिप्पर को अपने कब्जे में लिया जो कि हरियाणा अवैध रूप से पत्थर लेकर जा रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने टिप्पर नम्बर HR37E 8356 में पत्थर/बोल्डर भरा पाया गया पाया गया। जिसे अवैध रूप से हरियाणा ले जाया जा रहा था। टिप्पर चालक के पास पत्थरों का कोई भी कागजात नहीं था। पुलिस ने इस मामले में टिप्पर के चालक टिप्पर को रोककर चालक रजत R/0 गांव जैदर त० छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।