Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 9
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»… 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर गए..
    सिरमौर

    … 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मचारी 24 घंटे की हड़ताल पर गए..

    By Ajay DhimanMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: हिमाचल प्रदेश में 108 एवं 102 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। 108 102 एंबुलेंस के कर्मचारी स्थाई से 28 में तक हड़ताल पर रहेंगे
    बता दे की हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू नेशनल हेल्थ मिशन एवं मेड स्वान फाउंडेशन प्रबंधन की 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल करने का आ‌ह्वान किया है। मुख्य नियोक्ता एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत Medswan Foundation के अधीन काम कर रहे ये कर्मचारी भयंकर शोषण के शिकार है। शोषण का आलम यह है कि इन कर्मचारियों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन तक नहीं मिलता है। इन कर्मचारियों से बारह घंटे डयूटी करवाई जाती है परंतु इन्हें ओवरटाइम वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजीएम कोर्ट शिमला व श्रम कार्यालय के आदेशों के बावजूद भी पिछले कई वर्षों से इन कर्मचारियों का शोषण बरकरार है। जब मजदूर अपनी यूनियन के माध्यम से अपनी मांगों के समाधान के लिए आवाज बुलंद करते हैं तो उन्हें मानसिक तौर व अन्य माध्यमों से प्रताड़ित किया जाता है। यूनियन के नेतृत्वकारी कर्मचारियों का था तो तबादला कर दिया जाता है या फिर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताडित करके नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। कई कर्मचारियों को बिना कारण ही कई कई महीनों तक ड्यूटी से बाहर रखा जाता है। उन्हें डराया धमकाया जाता है। उन्हें नियमानुसार छुट्टियां नहीं दी जाती है। इनके ईपीएफ व ईएसआई के क्रियान्वयन में भी भारी त्रुटियां हैं। कुल वेतन में इनका मूल वेतन (बेसिक सेलरी) भी कम है। अन्य सभी प्रकार के श्रम कानूनों का भी घोर उल्लघन हो रहा है। Medswan Foundation से पूर्व ये कर्मचारी GVK EMRI के पास कार्यस्त थे। GVK EMRI कंपनी से नौकरी से छटनी अथवा सेवा समाप्ति पर इन कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्यूटी नोटिस पे व अन्य किसी भी सुविधा का भुगतान नहीं किया गया। इस तरह ये कर्मचारी भयंकर रूप से शोषित है। 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मबारी मजदूरों की मांगों के प्रति सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ और अपनी मांगों को मनवाने के लिए यूनियन ने फैसला लिया है कि 27 मई 2025 को रात 8 बजे से 28 मई 2025 को रात 8 बजे तक 24 घंटे की हड़ताल करेंगे।
    108 को 102 कर्मचारियो ने कर्मचारियों को सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाने। बारह घंटे कार्य करने पर नियमानुसार डबल ओवरटाइम वेतन का भुगतान किया जाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को नियमानुसार सभी छुट्टियों का प्रावधान किया जाए।
    गाड़ियों की मेंटेनेंस, इंश्योरेंस व कर्मचारियों की बीमारी के दौरान भी कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का भुगतान किया जाए व उसमें कटौती न की जाए।
    इसी तरह हिमालय प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट शिमला व श्रम विभाग के न्यूनतम वेतन के संदर्भ में आदेशों को तुरंत लागू किया जाए। एड यूनियन एक्ट 1926 व औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के प्रावधानों को दरकिनार करके यूनियन नेताओं की प्रताड़ना की जा रही है। जब मजदूर अपनी यूनियन के माध्यम से अपनी मांगों के समाधान के लिए आवाज बुलंद करते है तो उन्हें मानसिक तौर व अन्य माध्यमों से प्रताडित किया जाता है। यूनियन के नेतृत्वकारी कर्मचारियों का या तो तबादला कर दिया जाता है या फिर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताडित करके नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए मजबूर कर दिया जाता है। कई कर्मचारियों को बिना कारण ही कई कई महीनों तक डयूटी से बाहर रखा जाता है। उन्हें डराया धमकाया जाता है। इसे तुरत बंद किया जाए तथा कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद 19 व अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त अधिकारों की रक्षा की जाए। कर्मचारियों को नौकरी से निकालना बंद किया जाए तथा उनके तबादलों को तुरंत रद किया जाए। कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई के क्रियान्वयन में भी भारी त्रुटियां है। इन्हें तुरत दुरुस्त किया जाए।. कुल वेतन में कर्मचारियों का मूल वेतन (बेसिक सेलरी) भी कम है। इसे दुरुस्त किया जाए।

    Medswan Foundation से पूर्व में कर्मचारी GVK EMRI के पास कार्यरत थे। इन कर्मचारियों के लिए या तो सेवा की निरवरता व वरिष्ठया (Continuity of Service & Seniority) की सुविधा दी जाए या फिर GVK EMRI कंपनी से कई वर्षों की नौकरी के उपरात छूटनी अथवा सेवा समापित पर इन कर्मचारियों को जो छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी, नोटिस पे व अन्य सुविधाओं का भुगतान नहीं किया गया है. उसका तुरंत भुगतान किया जाए।
    Medswan Foundation GVK EMRI के पास नौकरी के दौरान कर्मचारियों को जो कम वेतन भुगतान किया गया है, इसमें कानूनी एरियर का तुरत भुगतान किया जाए।
    कर्मधारियों के वेतन में हर वर्ष कम से कम 10 प्रतिशत वृद्धि की जाए।सभी प्रकार के श्रम कानूनों को लागू किया जाए।

    ….राजगढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया..

    July 9, 2025

    … सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक न्यायिक हिरासत में भेजा गया..

    July 9, 2025

    …चोरों ने उठाया रात को मूसलाधार बारिश का फायदा .. चुराऐ 8 लाख के गहने

    July 8, 2025

    ….पांवटा साहिब पुलिस ने दो सट्टे बाजो व 4 जुआरिओ को किया गिरफ्तार…

    July 7, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.