Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, February 5
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….जिला सिरमौर में आधारभूत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन
    सिरमौर

    ….जिला सिरमौर में आधारभूत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन

    By Ajay DhimanMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: समग्र शिक्षा द्वारा एल ई पी (लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम) के तहत जिला सिरमौर में आधारभूत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन ओ सी आर शीट के माध्यम से कराया गया| जिला समन्वयक पूनम गुप्ता ने बताया कि आज की परीक्षा में छठी से 12वीं तक जिला सिरमौर के लगभग 55000 विद्यार्थियों ने भाग लिया| कक्षा छठी से दसवीं तक भाषा व और 11वीं 12वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय का आधारभूत मूल्यांकन कराया गया| छठी से दसवीं तक 30 मई को विज्ञान और 31 मई को भाषा का आधारभूत मूल्यांकन कराया जाएगा| साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन का उद्देश्य अपनी कक्षा से पिछड़े बच्चों को अधिगम में बढ़ावा देने के लिए उपचारात्मक सहायता प्रदान करना है|मूल्यांकन के आधार पर ही अपनी कक्षा में पिछड़े बालकों के लिए व्यक्तिगत अधिगम हेतु अभ्यास पुस्तिकाएं प्रदान की जाएगी |जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी रीता गुप्ता ने जिला सिरमौर के सभी स्कूलों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की|

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.