Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»न गलत परिणाम बर्दाश्त होंगे, न बढ़ी हुई फीस — एबीवीपी छात्रों के साथ खड़ी है-मनीष बिरसांटा
    सिरमौर

    न गलत परिणाम बर्दाश्त होंगे, न बढ़ी हुई फीस — एबीवीपी छात्रों के साथ खड़ी है-मनीष बिरसांटा

    By Ajay DhimanMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, हिमाचल प्रदेश में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान करती है। शिक्षा बोर्ड की असंवेदनशीलता और अकर्मण्यता ने न केवल छात्रों को मानसिक प्रताड़ना दी है, बल्कि आत्महत्या जैसे कदम उठाने को भी विवश किया है। 17 मई को एक छात्रा ने गलत परिणाम आने पर आत्महत्या का प्रयास किया। 22 मई को वही छात्रा पास घोषित की गई, जो शिक्षा बोर्ड की लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाता है। ABVP न इसकी न्यायिक जांच की माँग की है, ताकि दोषियों को सजा मिले और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उधर
    परीक्षा परिणाम प्रबंधन विभाग समेत जिन अधिकारियों की वजह से यह संकट उत्पन्न हुआ, उन पर तत्काल प्रशासनिक व कानूनी कार्यवाही की जाए। शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
    बढ़ी हुई फीस तुरंत वापिस ली जाए। (Revaluation) और पुनःजांच (Rechecking) की फीस दोगुनी कर दी गई है—Rechecking ₹400 से ₹800 और Revaluation ₹500 से ₹1000 कर दी गई। SOS छात्रों से ₹3000 तक की वसूली की जा रही है। यह छात्रों पर आर्थिक अत्याचार है, जिसे ABVP तत्काल वापसी की माँग करता है।
    जिन छात्रों के परिणाम संदिग्ध हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जाए। ABVP ने शिक्षा बोर्ड को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में जनांदोलन छेडी।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.