नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 5 जून की रात को अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान रामपुर घाट (पांवटा साहिब) में कुल 100 डंपरों की जांच की गई। जिसमे यातायात एवं खनन नियमों के उल्लंघन के लिए 22 डंपरों को जब्त किया गया जिसमे (21 डंपरों को धारा 194 एवं 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया गया।
