Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, February 5
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…सिरमौर में धौलाकुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब धान खरीद केन्द्र चयनित
    सिरमौर

    …सिरमौर में धौलाकुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब धान खरीद केन्द्र चयनित

    By Ajay DhimanJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला सिरमौर नरेंद्र कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर में धान की खरीद हेतू दो धान खरीद केंद्र धौलाकुआं तथा एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल पर ही धान (ग्रेड-ए) खरीदा जाएगा।
    उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान इन दो खरीद केंद्रों के अलावा किसी अन्य प्राइवेट खरीदारों को धान की बिक्री करते है, तो विक्रय किये गये धान के मूल्य के भुगतान सम्बन्धी विवाद या अन्य किसी भी विवाद के लिये सरकार अथवा विभाग की कोई जिम्मेवारी नहीं होगी।
    उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा का भरपूर लाभ उठायें व अपनी धान की फसल को चयनित खरीद केन्द्रों पर ही बेचें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष संख्या 01702-222558 सम्पर्क कर सकते हैं।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.