नाहन: राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा द्वारा आज धगेडा
में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक प्रबंधन द्वारा लोगों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।… यहां जमटा शाखा के प्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर ने लोगों को बचत व ऋण संबंधी योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।… बैंक के कर्मचारी सुनील ठाकुर ने लोगों को अपने एटीएम पिन कोड की जानकारी साधना करने की जानकारी दी। इस मौके पर महिलाओं को सशक्त महिला ऋण योजना के बारे में भी बताया गया। इस शिविर में 40 के करीब लोगों ने भाग लिया।
