Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…जिला में 31 अगस्त, तक पहाड़ियों की कटाई पर रहेगा प्रतिबंध-उपायुक्त
    सिरमौर

    …जिला में 31 अगस्त, तक पहाड़ियों की कटाई पर रहेगा प्रतिबंध-उपायुक्त

    By Ajay DhimanJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बरसात के मौसम के दौरान सम्पूर्ण जिला में आपदा न्यूनीकरण, आपदा की बहाली से संबंधित कार्यो को छोड़कर अन्य सभी निर्माण गतिविधियों, निजी विकास अथवा किसी भी गैर जरुरी कार्यों के लिए पहाड़ियों की कटाई पर 31 अगस्त, 2025 तक प्रतिबंध लगाने संबंधि आदेश जारी किए है।
    उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आपदा न्यूनीकरण, आपदा प्रभावित बुनियादी ढ़ांचे की बहाली और सड़क, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा आपातकालीन सेवाओें जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं से संबंधित कार्यो के अलावा अन्य सभी प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर मानव जीवन, आवासों और महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जिला के नाजुक पारिस्थितिक पर्यावरण को संरक्षित करने तथा क्षति को न्यूनतम करने के उदेश्य से जिला में पहाड़ियों की कटाई पर 31 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा।
    उन्होंने जिला के सभी कार्यकारी एजेंसियों, जिनमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, पीआईयू,पांवटा साहिब के परियोजना निदेशक, उप-मंडल मजिस्ट्रेट तथा जिला के सभी कार्यालय प्रमुख को आदेशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
    .0.

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.