Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- उपायुक्त
    सिरमौर

    04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- उपायुक्त

    By Ajay DhimanJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन : सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित हुई जिसमें विधायक पच्छाद रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर भी उपस्थित रहे।
    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 04 से 06 सितंबर 2025 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 04 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
    बैठक में मेले के दौरान शोभायात्रा, कानून व्यवस्था, विद्युत, पानी, यातायात, सफाई, अग्निशमन, चिकित्सा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दंगल, विभागीय प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप समितियों के गठन करने के निर्देश दिए।
    उपमंडलाधिकारी पच्छाद डॉ0 प्रियंका चंद्रा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आनंद परमार और नीलम शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, वामन देवता समिति के सदस्य, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.