नाहन:
जनवादी महिला समिति ने जा रहें सरकारी बसों के चलानों पर चलानों पर तिखी प्रतिक्रिया करते हुए रोष व्यक्त करते हैं तथा मांग करते है कि जहां बसें ओवर लोड जाती सरकार वहां अतिरिक्त बसों का प्रबंध सुनिश्चित करें अन्यथा लोगों को परेशान करना बंद करें नाहन जिला मुख्यालय पर लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए कर्मचारियों को डियूटी के लिए तथा जिला मुख्यालय के कामों के लिए हर रुट की बसों में अतिरिक्त सवारियां सफर करने को मजबूर होते हैं जोखिम उठाने को मजबूर हो रहे हैं सरकार नियमित रुटों को भी बंद कर रही है! ऐसे में ओवर लोडिंग या स्टेंडिंग सवारियों को अगर बस चालक नहीं बिठाएंगे तो सवारियां कैसे अपने गन्तव्य तक पहुंच पाएगी लोगों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा हम यातायात नियमों का सम्मान और पालन करना चाहते हैं परन्तु उसके लिए सबसे पहले लोगों के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएं ताकि आमजन को परेशानीयों का सामना न करना पड़े!
हम मांग करते हैं रामाधौन रोड पर एक बस सुबह अतिरिक्त चलाई जाए ताकि स्कूल, कोलेज और कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध हो सके और नियमों का पालन भी हो सकें!
कोलावाला भूड रोड पर भी एक अतिरिक्त बस चलाई जाए ताकि आमजन को सुविधा उपलब्ध कराई जा सके !
बाईला पंजाहल रोड पर भी एक अतिरिक्त बस चलाई जाए!इन सभी रुटों पर सवारियां ज्यादा है और बसों की सुविधाएं कम ऐसे में बसों के चलान किऐ जा रहें हैं जिसके बाद रुटों पर सवारियों को बिठाने से मना किया जाना कहां का न्याय है सबसे पहले जनता को सुविधाएं देना सुनिश्चित किया जाए!
सन्तोष कपूर
पूर्व राज्य अध्यक्ष जनवादी महिला समिति, अमिता चौहान जिला सचिव जनवादी महिला समिति,
आशा शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, सेवती कमल उपाध्यक्ष
