Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, February 5
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»खास खबर»….सिरमौर के इस गांव में सड़क व पुल सुविधा नही, बीमार महिलाओं को चारपाई पर ले जाया जाता है…अस्पताल
    खास खबर

    ….सिरमौर के इस गांव में सड़क व पुल सुविधा नही, बीमार महिलाओं को चारपाई पर ले जाया जाता है…अस्पताल

    By Ajay DhimanAugust 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    .
    नाहन : आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के बाद भी जिला मुख्यालय नाहन के साथ जुड़े ग्राम पंचायत सलानी कटोला के वार्ड नंबर 1 मोहलियों वाला झमरिया आदि गांव को सड़क व पुल की सुविधा नहीं मिली है।.. जिसके चलते किसी ग्रामीण के बीमार हो जाने पर उसे चारपाई पर उठाकर मुख्य सड़क पर लाना पड़ता है जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जाता है।…. प्रस्तुत फोटो में आप देख सकते हैं कि गर्भवती एक महिला को ऑपरेशन के लिए चारपाई पर ले जाया जा रहा है।… इस महिला के साथ पंचायत की सैकड़ो महिलाओं को इसी तरह चारपाई पर उठाकर ले जाया गया है।… आज तक उक्त गांव में सड़क व पुल की सुविधा देने के लिए सत्ता में रही किसी भी सरकार ने कोई भी कदम नहीं उठाया है।… सरकारों की अनदेखी का खमियाजा गरीब ग्रामीण को भुगतना पड़ रहा है।… उधर पुल न होने पर बरसात के मौसम में नाले में तेज बहाव के कारण उक्त गांवो का संपर्क सिरमौर से भी टूट जाता है। स्थानीय ग्रामीण में हेमचंद ठाकुर, देवराज शर्मा, तपेंद्र सिंह, लाल सिंह, विक्रम आदि ने प्रदेश का से उक्त गांव को सड़क व पुल से जोड़ने की मांग की है।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.