Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….डा. बिन्दल अगड़ीवाला आपदा प्रभावितों की मदद करने पहुंचे
    सिरमौर

    ….डा. बिन्दल अगड़ीवाला आपदा प्रभावितों की मदद करने पहुंचे

    By Ajay DhimanAugust 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल कल देर सांय नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज पंचायत मात्तर के अगड़ीवाला गांव के आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए राशन किट, गददे, कंबल और गैस सिलेंडर आदि जरूरी सामान लेकर पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर पीड़ितों के साथ उनका दुखडा सुना। राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज एवं पिछड़ी पंचायत मात्तर के दूरस्थ गांव अगड़ीवाला में भारी बारिश के कारण हुई लैंड स्लाईड में गांव के 7 परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गय हैं। पीड़ित परिवारों के करीब 34 लोगों ने हरिपुरखोल स्कूल में शरण ली है। गांव के अन्य करीब 15 घरों में भी दरारें आ गई हैं और उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा और प्रभावितों की हर संभव सहायता की जायेगी।
    डा. बिन्दल ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने और पीड़ित परिवार को राहत एवं पुनर्वास सूनिश्चित बनाने का आग्रह किया है।
    अगड़ीवाला प्रभावितों की मदद करने पहुंची टीम में कटासन भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, प्रधान कमल शर्मा, राम कुमार, सुभाष, कृष्ण कांत, विजेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल रहे।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.