Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, October 20
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..मणिमहेश यात्रा में हजारों तीर्थ यात्रियों का फंसे होना चिंतजनक..सिरमौर में 100 से ज्यादा सड़कें आपदा के कारण बंद..
    सिरमौर

    …..मणिमहेश यात्रा में हजारों तीर्थ यात्रियों का फंसे होना चिंतजनक..सिरमौर में 100 से ज्यादा सड़कें आपदा के कारण बंद..

    By Ajay DhimanAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में विगत कई दिनों से लगातर भारी बरसात के कारण चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। आपदा के कारण अनेक लोगों ने अपनी जाने गवाई है, भारतीय जनता पार्टी उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती है।
    डॉ बिंदल ने कहा कि चंबा में मणिमहेश यात्रा में हजारों लोग फंसे हुए हैं। बहुत से यात्री अत्यंत कठिन परिस्थितियों में वापिस अपने घरों को पहुंच रहे है। परंतु चिंता की बात ये है कि प्रदेश की सरकार कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रही है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली से और पटना से ऑनलाइन प्रदेश के अंदर आपदा की स्थिति पर मीटिंग करना इस बात को साबित करता है कि वो प्रदेश की जनता के कष्टों के प्रति गंभीर नहीं हैं। वह केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए बिहार पटना के दौरे पर गए हैं।
    सिरमौर में आ रही आपदा का जिक्र करते हुए डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले 5 दिन से निरंतर भारी बरसात के कारण बहुत नुकसान हो रहा है। जिला में 100 से अधिक सडकें बंद हैं, सडकें जगह-जगह टूट गई हैं। भारी वर्षा के कारण घर ढह रहे हैं और और किसानों की फसलें बह गई हैं। 50 से ज्यादा घर ऐसे हैं जो पूरी तरह से समाप्त हो गए। कुछ गांव ऐसे हैं जिनकी जमीन धंस रही हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मात्तर पंचायत, हरीपुर खोल पंचायत और रामपुर भारापुर पंचायत आपदा से बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र की सारी सडकें बंद है, लोगों के घरों के ऊपर लगातर मलवा आ रहा है। हरीपुर खोल पंचायत के अंदर 100 से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। एरिया के 15 परिवारों कोे विस्थापित करके हरीपुरखोल पंचायत घर और स्कूल में रखा गया है।
    डा. राजीव बिन्दल ने प्रशासन से मुस्तैदी से काम करने का आग्रह करते हुए मशीने लगाकर सड़कों को खोलने, राहत सामग्री पहुंँचाने, राहत राशि और राशन पहूँचाने के लिए कहा है।
    डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अनेक परिवारों से जानकारी मिली है की गैस के सिलेंडर खत्म है, राशन खत्म है परंतु सरकार की ओर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। हम सिरमौर और चंबा जिला के प्रशासन से आग्रह करते हैं कि की जनता की मुस्तैदी से मदद के लिए प्रशासन आगे आये।
    .0.

    …. बिजली बोर्ड के सर्किल ऑफिस के समीप हरा पेड़ गिरा.. हादसा टला

    October 19, 2025

    ….नाहन -पांवटा साहिब एनएच पर चोरों ने दुकान का ताला काटकर किया सामान चोरी.

    October 17, 2025

    ….अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों के चयन के 25 अक्तूबर 2025 को होंगे ऑडिशन

    October 17, 2025

    …संगडाह पुलिस ने शिलाई के व्यक्ति को 767 ग्राम चरस के साथ क्या गिरफ्तार

    October 16, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.