Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, March 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»राजनैतिक»…. नारायण सिंह ने ददाहू अस्पताल की दशा को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर के लिए स्थानीय विधायक की निंदा की …
    राजनैतिक

    …. नारायण सिंह ने ददाहू अस्पताल की दशा को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर के लिए स्थानीय विधायक की निंदा की …

    By Ajay DhimanAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: सिरमौर जिला के तहसील मुख्यालय ददाहू में मौजूद सिविल अस्पताल से गुरुवार को मौजूद डॉक्टर द्वारा सभी दाखिल मरीजों एक साथ निकाले से जाने के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले रोगियों के परिजनों व स्थानीय लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की भाजपा ने कड़ी निंदा की। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह व अन्य मंडल पदाधिकारियों ने शनिवार को संगड़ाह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, बजाय क्षेत्र के बदहाल स्वास्थ्य संस्थानों में सुधार के प्रदेश की सुक्खू सरकार व स्थानीय कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार जनता की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, सौ के करीब प्रदर्शनकारियों में से केवल 6 भाजपा से संबंधित मरीज के साथ आए लोगों पर जानबूझ कर मामले दर्ज किए गए। नारायण ने कहा कि, संगड़ाह में विद्युत विभाग के मंडल व उपमंडल कार्यालय, ददाहू में बीडीओ आफिस तथा हरिपुरधार सिविल अस्पताल सहित हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ परमार का हल्का रहे रेणुका जी में डेढ़ दर्जन के करीब संस्थान बंद कर चुकी सुखविंदर सुक्खू सरकार अब स्टाफ ने भेजकर बचे खुचे संस्थानों को भी बंद करने की फिराक में है। डीएसपी संगड़ाह के अनुसार आधा दर्जन लोगों के खिलाफ ददाहू-संगड़ाह सड़क पर यातायात बाधित करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। उधर शनिवार को सभी मरीजों को एक साथ डिस्चार्ज करने वाले डाक्टर व तहसीलदार ददाहू ने भी मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए स्टाफ की भारी कमी की बात कही थी।

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.