Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…… प्रदेश सरकार के निर्णय से कर्मचारियों की कमर टूटी- डॉ राजीव बिंदल
    सिरमौर

    …… प्रदेश सरकार के निर्णय से कर्मचारियों की कमर टूटी- डॉ राजीव बिंदल

    By Ajay DhimanSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज रविवार को भाजपा कार्यालय नाहन में नाहन निर्वाचन क्षेत्र से नव नियुक्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के पद दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
    डॉ.बिंदल ने इस अवसर कहा कि आपदा कि इस संकट की घड़ी में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता तन -मन से समर्पित होकर कार्य कर रहा है और भाजपा परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस सरकार ने जो गारंटीयां जनता को दी थी जनता पूछ रही है वो कहाँ है।
    डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारी वर्ग के खिलाफ गत दिन लिए गए निर्णय पर कहा कि इससे प्रदेश के कर्मचारी को 10 हजार से 20 हजार रूपये का प्रतिमाह नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से कर्मचारी वर्ग की कमर टूट जाएगी, सरकार को इस निर्णय को वापिस लेना चाहिए।
    डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा में कांग्रेस सरकार की भूमिका अत्यंत गैर जिम्मेदाराना रही है। उन्होंने कहा कि पुरे प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी की स्थिति खराब है। जिस प्रकार मणि महेश के श्रद्धालुओं को मुसीबत झेलनी पड़ी और सरकार और प्रशासन मौन बना रहा वह बहुत दुख दायी है।
    डॉ. बिंदल ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से प्रदेश की जनता दुखी है और हम सबको मिलकर इस निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर करना है।
    भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के लिए डॉ. बिंदल और भाजपा का आभार जताया।
    विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन का सौभाग्य है कि नाहन को डॉ. राजीव बिंदल जैसा नेता और नेतृत्व मिला है जो दिन रात जनता के सुख दुख में खड़े हैं।
    भाजपा एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में जो विकास कार्य करवाये हैं वह कांग्रेस 20 सालों में भी नहीं करवा सकती हैं। उन्होने मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए डॉ. राजीव बिंदल का आभार जताया।
    मीडिया सह संयोजक विक्रम वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सबको कांग्रेस की प्रताड़ना से डरने की जरूरत नहीं है हम सब एक जुट होकर कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
    भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने लिए एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला महा मंत्री तपेन्दर शर्मा,प्रीत मोहन शर्मा मण्डल अध्यक्ष संजय पुंडीर, सुशील शर्मा के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.