Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»त्रिलोकपुर मेला के दौरान आग्नेयास्त्र, मांस- मछली व तूड़ी ढुलाई वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध- प्रियंका वर्मा
    सिरमौर

    त्रिलोकपुर मेला के दौरान आग्नेयास्त्र, मांस- मछली व तूड़ी ढुलाई वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध- प्रियंका वर्मा

    By Ajay DhimanSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 22 सितम्बर से 07 अक्तूबर 2025 तक चलने वाले श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर के दौरान कालाअंब पुलिस स्टेशन और मेला क्षेत्र की सीमाओं में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, घातक हथियार व विस्फोटक सामग्री आदि लाने ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
    उन्होंने यह भी आदेश जारी किए है कि मेला अवधि के दौरान कोई भी तीर्थयात्री मंदिर में नारियल नहीं चढ़ाएगा तथा मेला क्षेत्र में शराब पीकर/लेकर कोई भी गैर कानूनी गतिविधि नहीं करेगा।
    जिला दण्ड़ाधिकारी ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि कालाअंब से त्रिलोकपुर रोड़ पर 22 सितम्बर से 07 अक्तूबर 2025 तक यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से बनाए रखने हेतू प्रातः 6 बजे से रात्री 10 बजे तक उद्योगों में प्रयुक्त होनें वाले तूडी अथवा भूसा आदि से लद्दे ट्रक व ट्रैक्टर चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।
    उन्होंने मेला अवधि के दौरान धार्मिक भावना एवं आस्था के मद्देनजर यह आदेश जारी किए हैं कि मेला अवधि के दौरान समपूर्ण मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में मांस व मछली इत्यादि की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में किसी प्रकार का जनाक्रोश उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि कालाअंब से त्रिलोकपुर सड़क के साथ लगती मांस व मछली की दुकानों में विक्रेताओं को केवल दुकान के अंदर ही (पर्दे में) मांस व मछली का विक्रय करना होगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.