Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…धौला कुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब में 2389 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीद-जिला खाद्य नियंत्रक
    सिरमौर

    …धौला कुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब में 2389 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीद-जिला खाद्य नियंत्रक

    By Ajay DhimanSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    qनाहन। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केन्द्र धौला कुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 03 अक्तूबर, 2025 से सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की (ग्रेड-ए) खरीद की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकृत पोर्टल https://hpappp.hp.gov.in 08 सितंबर, 2025 से खुल चुका है। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा अनुसार धान की फसल को बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते है।
    उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के सन्दर्भ में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएँ व अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केन्द्रों को ही उपलब्ध करवाएँ, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला नियन्त्रक, कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-222558 तथा क्षेत्रिय प्रबंधक, हि0प्र0रा0ना0आ0 निगम नाहन के दूरभाष नं0-01702-222258 पर सम्पर्क कर सकते है।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.