Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..डीएलएड प्रशिक्षुओं ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पेश की अपनी रचनाए..
    सिरमौर

    …..डीएलएड प्रशिक्षुओं ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पेश की अपनी रचनाए..

    By Ajay DhimanSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में
    हिंदी दिवस के पूर्व सप्ताह के अवसर पर डी एल एड प्रशिक्षुओं की कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम हिंदी प्रवक्ता डॉ आई डी राही ने सभी छात्रों को हिंदी के राजभाषा बनने की पूरी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए हिंदी का वर्तमान और भविष्य पर अपने विचार रखे।
    डी एल एड द्वितीय वर्ष की छात्रा निधि पंवार ने डाइट की याद में कविता” हो गया है दिल मायूस अब”, डी एल एड द्वितीय वर्ष के छात्र प्रभात चौहान ने ” सुंदर इतनी है वो जैसे सीप में मोती ।”
    डी एल एड द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वीटी ठाकुर ने” अंधेरी रात खुला आसमान डी एल एड प्रथम वर्ष के छात्र “विजेंद्र ने जीवन पथ (कही फूल खिले है ,कही कांटे बिछे है ”
    प्रवक्ता हिंदी डॉ राही ने
    “हिंदी है आन मेरी
    हिंदी है शान
    हिंदी है रोजगार मेरा
    हिंदी है अभिमान ”
    कविता प्रस्तुत की ।
    कार्यक्रम के समापन में जिला शिक्षा उप निदेशक (प्रारम्भिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट श्री राजीव ठाकुर जी ने छात्रों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी और छात्रों को साहित्यिक गतिबिधियों में बढ़ -चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज, डॉ आई डी राही, अंजनी चौहान, मीरा ठाकुर आदि डाइट का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.