नाहन: डॉ वाईएस मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब एक माह से जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल बन रहे। जिसके कारण लोग परेशान है। यहां बताया गया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले .डिलिंग हेंड छुट्टी पर है। जिसके चलते जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं।.. मेडिकल कॉलेज में रोज लोग आते हैं और बैरंग वापस लौट जाते हैं। स्थानीय लोगों में केवल राम, अनिल कुमार, प्रताप सिंह ने बताया कि अगर एक डीलिंग हैंड छुट्टी पर है तो किसी और को चार्ज दिया जा सकता है जो यह कार्य कर सकता है। … नीलम कुमारी ने कि 6 सितंबर को जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म भर कर दिया था जो अभी तक नहीं बना है।…उधर नहान मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला कर्मचारी 3 अक्टूबर को लौटेगे। इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।….