Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….कांग्रेस नेता पर सड़क बनाने के लिए 400 पेड़ गिराने का आरोप संगड़ाह की कमलेश ने मुख्यमंत्री DC, SDM व DFO से की शिकायत
    सिरमौर

    ….कांग्रेस नेता पर सड़क बनाने के लिए 400 पेड़ गिराने का आरोप संगड़ाह की कमलेश ने मुख्यमंत्री DC, SDM व DFO से की शिकायत

    By Ajay DhimanOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह साथ लगते शिल्ला जंगल मे गैरकानूनी रूप से सड़क निर्माण के लिए 400 के करीब पेड़ गिराने की शिकायत स्थानीय महिला कमलेश देवी ने SDM संगड़ाह, DFO रेणुका जी, DC Sirmaur तथा प्रदेश के Chief Minister व राज्यपाल को भेजी है। शिकायत पत्रों की प्रति जारी करते हुए पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, गत 29 व 30 सितंबर को भेजी गई इस शिकायत पर अब तक संबंधित विभागों के स्थानीय कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता के अनुसार बान के जंगल में एक कांग्रेस नेता एवं प्रभावशाली शख्स द्वारा बनवाई गई 2 किलोमीटर के करीब इस सड़क के शुरुआती हिस्से पर पंचायत का भी Budget भी खर्च करवाया गया है, जबकि इस अनावश्यक सड़क के साथ कोई भी गांव अथवा 5 से 6 घरों वाली बस्ती भी नहीं लगती। उन्होंने कहा कि, उनके पास सड़क के कुछ वीडीयो भी मौजूद है और शिकायत के साथ निर्माणाधीन सड़क की Photo भी भेजी गई है। शिकायत पत्र में उन्होंने नियमों की अनदेखी कर कांग्रेस नेता पर करीब 30 लाख रुपए प्रति बीघा शामलात भूमि बेचने के भी आरोप लगाए‌। उधर पंचायत सचिव लेख राज ने बताया कि, पंचायत द्वारा करीब 2 लाख की लागत से बिना पेड़ों वाली जमीन पर केवल 250 मीटर के करीब सड़क बनाई गई है। इसके आगे सड़क संभवत खुद जमीन के मालिक द्वारा बनाई गई हो। उधर वन विभाग के BO संगड़ाह ने कहा कि, DFO office के निर्देशानुसार मामले की जांच की जा रही है और पटवारी से जमीन की रिपोर्ट आना बाकी है।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.