Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…पटाखों व आतिशबाजी के भंडारण व बिक्री के लिए एसडीएम जारी करेंगे लाइसेंस, निर्धारित स्थलों पर ही होगा विक्रय-उपायुक्त
    सिरमौर

    …पटाखों व आतिशबाजी के भंडारण व बिक्री के लिए एसडीएम जारी करेंगे लाइसेंस, निर्धारित स्थलों पर ही होगा विक्रय-उपायुक्त

    By Ajay DhimanOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह आदेश जारी करते हुए बताया कि दिवाली के त्यौहार पर सिरमौर जिला में पटाखों व आतिशबाजी का भंडारण, प्रदर्शन या बिक्री केवल उन स्थानों पर ही की जाएगी जोकि नगर परिषद, नगर पंचायत अथवा ग्राम पंचायतों द्वारा संबंधित एस.डी.एम की पूर्व स्वीकृति से चिन्हित और उपलब्ध कराए गए हो।
    आदेशों में बताया गया कि पटाखों व आतिशबाजी के भंडारण व बिक्री के लिए संबंधित एस.डी.एम से लाइसेंस प्राप्त करना आवश्यक होगा। अस्थायी लाइसेंसधारी पटाखों की बिक्री चयनित क्षेत्र के अलावा किसी अन्य स्थान पर नहीं करेगा।
    साइलेंस जोन- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय और धार्मिक स्थलों के आसपास 100 मीटर तक के क्षेत्र में पूर्ण रूप से तथा अन्य क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पटाखों व आतिशबाजी का प्रयोग निषेध रहेगा।
    आदेशों में बताया गया कि जिला के सभी एसडीएम, सभी कार्यकारी मजिस्ट्रेट जिनमें डीएसपी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएचओ, थाना प्रभारी, पुलिस चौकियों के पुलिस निरीक्षक आदि शामिल है, वह इन आदेशों की अनुपालना तथा छापेमारी करने के लिए अधिकृत होगें।
    यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी 20 अक्तूबर, 2025 तक लागू रहेगा।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.