
नाहन। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह साथ लगते शिल्ला जंगल मे गैरकानूनी रूप से सड़क निर्माण के लिए 400 के करीब पेड़ गिराने की शिकायत स्थानीय महिला कमलेश देवी ने SDM संगड़ाह, DFO रेणुका जी, DC Sirmaur तथा प्रदेश के Chief Minister व राज्यपाल को भेजी है। शिकायत पत्रों की प्रति जारी करते हुए पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, गत 29 व 30 सितंबर को भेजी गई इस शिकायत पर अब तक संबंधित विभागों के स्थानीय कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता के अनुसार बान के जंगल में एक कांग्रेस नेता एवं प्रभावशाली शख्स द्वारा बनवाई गई 2 किलोमीटर के करीब इस सड़क के शुरुआती हिस्से पर पंचायत का भी Budget भी खर्च करवाया गया है, जबकि इस अनावश्यक सड़क के साथ कोई भी गांव अथवा 5 से 6 घरों वाली बस्ती भी नहीं लगती। उन्होंने कहा कि, उनके पास सड़क के कुछ वीडीयो भी मौजूद है और शिकायत के साथ निर्माणाधीन सड़क की Photo भी भेजी गई है। शिकायत पत्र में उन्होंने नियमों की अनदेखी कर कांग्रेस नेता पर करीब 30 लाख रुपए प्रति बीघा शामलात भूमि बेचने के भी आरोप लगाए। उधर पंचायत सचिव लेख राज ने बताया कि, पंचायत द्वारा करीब 2 लाख की लागत से बिना पेड़ों वाली जमीन पर केवल 250 मीटर के करीब सड़क बनाई गई है। इसके आगे सड़क संभवत खुद जमीन के मालिक द्वारा बनाई गई हो। उधर वन विभाग के BO संगड़ाह ने कहा कि, DFO office के निर्देशानुसार मामले की जांच की जा रही है और पटवारी से जमीन की रिपोर्ट आना बाकी है।
