Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»..जय बाला सुंदरी माता की…त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा मोबाइल भंडारा वैन सेवा की गई शुरू… विधायक अजय सोलंकी ने किया शुभारंभ
    सिरमौर

    ..जय बाला सुंदरी माता की…त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा मोबाइल भंडारा वैन सेवा की गई शुरू… विधायक अजय सोलंकी ने किया शुभारंभ

    By Ajay DhimanOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    .
    नाहन: त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा मोबाइल भंडारा वैन सेवा का शुभारंभ विधायक नाहन अजय सोलंकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल भंडारा वैन को रवाना किया। यह वैन आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों और संस्थानों तक भोजन की सुविधा पहुंचाएगी।
    कार्यक्रम के दौरान श्री सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व तामीरदारों को भोजन वितरण भी किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, निवासी तारवड़ी, करनाल द्वारा मंदिर न्यास को भंडारा वाहन की भेंट की गई।
    मंदिर न्यास ने निर्णय लिया है कि अब कोई भी व्यक्ति या संस्था मात्र ₹17,500/- जमा करवाकर त्रिलोकपुर से 30 किलोमीटर की परिधि में लगभग 200 से 250 लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन अपने घर बैठे प्राप्त कर सकती है। इस राशि में एक सब्जी, कढ़ी/दाल, हलवा, चावल और चपाती बनाकर संबंधित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
    इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति या संस्था विशेष दाल या सब्जी चाहती है, तो उसकी व्यवस्था भी न्यास द्वारा की जाएगी। इस सेवा के लिए इच्छुक व्यक्ति मंदिर न्यास के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर 94183-20872 या 85809-65890 पर संपर्क कर सकते हैं।
    विधायक श्री अजय सोलंकी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा समाजसेवा की भावना को सशक्त बनाएगी और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने मंदिर न्यास को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी पहलें समाज में सहयोग और संवेदना की मिसाल पेश करती हैं।
    मंदिर न्यास द्वारा बीच-बीच में अस्पतालों और जरूरतमंद परिवारों को भी इसी माध्यम से मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.