नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत रामाधोन पंचायत में सोमवार रात्रि पालतू कुत्ते जेम ने तेंदुए से मुकाबला कर उसे भगाया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि 8 बजे तेदूए ने अनिल ठाकुर के घर में दस्तक दी।.. इस बीच तेंदुए ने कुत्ते जेम पर हमला किया और जेम व तेंदुए के बीच काफी लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान तेंदुआ व जेम काफी आगे तक निकल गए। इस बीच तेंदुआ भाग गया और जेम घायल अवस्था में वापस आया।…. अनिल ठाकुर अपने कुत्ते के सकुशल बचने व उसकी बहादुरी से अति प्रसन्न है।.. जेम के गले में काफी चोट आई है जिसका वह उपचार करवा रहे हैं।