Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, December 15
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»हिमाचल»….अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों के चयन के 25 अक्तूबर 2025 को होंगे ऑडिशन
    हिमाचल

    ….अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के लिए कलाकारों के चयन के 25 अक्तूबर 2025 को होंगे ऑडिशन

    By Ajay DhimanOctober 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किए जाएंगे। ऑडिशन में सिरमौर सहित अन्य जिलों से श्रेणी ‘‘सी’’ व ‘‘डी’’ के कलाकार चयनित किए जायेंगे। कलाकारों के चयन के लिए 25 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10ः30 बजे एसएफडीए सभागार, नाहन में ऑडिशन किए जा रहे है।
    ऑडिशन में चयनित कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में 31 अक्तूबर से 05 नवम्बर तक प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह ऑडिशन कलाकार चयन समिति की निगरानी में किए जाएंगे। इच्छुक कलाकारों को 25 अक्तूबर को प्रातः 10ः30 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। कलाकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। इसके अलावा इच्छुक कलाकार अपना आवेदन जिला भाषा अधिकारी सिरमौर की ई-मेल [email protected] अथवा कार्यालय में 24 अक्तूबर 2025 तक कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति की तिथि के अनुसार दूरभाष के माध्यम से एक दिन पूर्व सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
    श्रेणी ‘‘ए’’ तथा ‘‘बी’’ के स्थापित कलाकारों का चयन सांस्कृतिक समिति द्वारा उनके आवेदनों तथा पूर्व में गायन के रिकार्ड व अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
    अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न. 01702-223115 पर संपर्क किया जा सकता है।

    ..समय पर पेंशन नहीं मिल रही एचआरटीसी के पेंशनर्ज को…

    December 15, 2025

    …. डाइट में जिला स्तरीय बाल मेले में.. विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    December 12, 2025

    ….सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड को मिली फॉरेस्ट क्लियरेंस..

    December 12, 2025

    ….. रोटरी क्लब के माध्यम से उपायुक्त ने दिव्यांगो को बांटे कृत्रिम उपकरण

    December 12, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.