Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर».. श्री रेणुका जी मेला को लेकर तैयारियां पूरी, 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा मेला..
    सिरमौर

    .. श्री रेणुका जी मेला को लेकर तैयारियां पूरी, 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा मेला..

    By Ajay DhimanOctober 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 31 अक्तुबर से 5 नवम्बर, 2025 तक पूरी भव्यता तथा पारम्परिक रूप से मनाया जायेगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। यह जानकारी उपाध्यक्ष ने उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में रेणुका मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होनें बताया की मेले में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनियां लगाई जायेंगी तथा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त दंगल का आयोजन भी किया जायेगा।
    बैठक में मेला मैदान, अस्थाई पुल तथा सडकों की मुरम्मत बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें श्रद्वालुओं की सुरक्षा तथा सुचारू यतायात व्यवस्था के लिए पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेगें ताकि मेले की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एन0एस0 नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल0आर0 वर्मा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपास्थित थे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.