Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना का शुभारम्भ
    सिरमौर

    ….उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने किया पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र योजना का शुभारम्भ

    By Ajay DhimanOctober 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: हिमाचल प्रदेश , जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा द्वारा पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) योजना का शुभारम्भ किया गया।
    इस अवसर पर दस चयनित ग्राम पंचायतों – बकरास, जरवा जुनैली, वासनी , सतौन, शिवपुर, लुधियाना, नौहराधार ,कोटला बांगी, करगानु , कौलावालाभूड के प्रतिनिधियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आपातकालीन प्रतिक्रिया किट प्रदान की है, जिनका उपयोग आपातकालीन स्थिति में पंचायत द्वारा प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि पीईआरसी योजना “समर्थ 2025” के तहत “आपदा जोखिम न्यूनीकरण और स्थानीय स्तर पर समन्वय सुदृढ़ीकरण” कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सिरमौर जिले की सभी 259 ग्राम पंचायतों में पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (पीईआरसी) स्थापित किए जाएंगे व आपातकालीन प्रतिक्रिया किट (ईआरके) प्रदान किया जाएगा, जिसमें रस्सी, हेलमेट, स्ट्रेचर, सर्च लाइट, दस्ताने, रेनसूट, सीढ़ी, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य बचाव उपकरण शामिल होंगे। इसके अलावा, 21 आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें 7 उपमंडल, 9 तहसील और 5 उप-तहसील में स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन को मजबूत करना और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, जिससे जानहानि और संपत्ति की क्षति को कम किया जा सके।

    इस अवसर पर डीडीएमए की प्रतिनिधि अनिता ठाकुर (ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉर्डिनेटर), अरविंद चौहान (डॉक्युमेंटेशन कॉर्डिनेटर), और डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहे।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.