Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….कांग्रेस सरकार अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा हिमाचल की जनता को दे-डा. बिन्दल
    सिरमौर

    ….कांग्रेस सरकार अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा हिमाचल की जनता को दे-डा. बिन्दल

    By Ajay DhimanNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल का जन मानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन तीन सालों में हिमाचल प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा हिमाचल की जनता के सामने रखना चाहिए।
    डा. राजीव बिन्दल आज रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
    *कांग्रेस की जनविरोधी कार्यप्रणाली से व्यक्तिगत एवं सामुहिक अहित हुआ*
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से आमजन का व्यक्तिगत अहित होने के साथ ही समाज का सामुहिक अहित भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब ओर विकास बंद है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने तीन साल झूठ बोलकर बिता दिये हैं और केवल भाजपा को गाली देने में लगा दिये हैं।
    *कांग्रेस सरकार पर खड़े किये कई सवाल*
    डा. राजीव बिन्दल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताये कि हिमाचल में दो हजार, स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिये़। सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करके कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया है।
    *एक लाख सरकारी नौकरी की पहली कैबिनेट गारंटी का क्या हुआ*
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी के हिसाब से पहली कैबिनेट में एक लाख और पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी थी। आज भी बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है, जबकि सरकार कहीं वन मित्र, कहीं पशु मित्र, रोगी मित्र लगाकर पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है।
    *हिमाचल की 28 लाख बहनें आज भी 1500 रुपये के इंतजार में*
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की 28 लाख बहनों को 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी आज प्रदेश की बहनों का 54 हजार रुपये का कर्जा सरकार और कांग्रेस पर चढ़ गया है। आज प्रदेश की 28 लाख बहनें सरकार से पैसे मिलने के इंतजार में हैं और सरकार झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है।
    *2027 के चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें कार्यकर्ता*
    डा. बिन्दल ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी निर्णयों को घर-घर, गांव गांव तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता शानदार ढंग से संगठन और समाज का कार्य करते हुये समाज में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
    भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किये।
    इस अवसर पर भाजपा कटासन मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    .0.

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.