नाहन: अखिल भारतीय भारतीय जीवन बीमा खेल प्रतियोगिता का आयोजन उड़ीसा के भुवनेश्वर में 11 से 14 नवंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में नाहन से सतनाम सिंह टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।.. सतनाम सिंह 15वीं बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे है।.. सतनाम सिंह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज रवाना हो गए हैं। अभी तक सतनाम सिंह राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तरीय कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं।.. उनके परिजनों व दोस्तों और डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने उन्हें जीत कर आने के लिए
शुभकामनाएं दी है।
