Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»हिमाचल»….15 दिसम्बर तक करवा ले गेहूं व जौ की फसलों का बीमा – राजकुमार
    हिमाचल

    ….15 दिसम्बर तक करवा ले गेहूं व जौ की फसलों का बीमा – राजकुमार

    By Ajay DhimanDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025-26 के अंतर्गत 15 दिसम्बर, 2025 तक रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा किया जाएगा तथा इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 900 रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा 72 रुपए प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 750 रुपये प्रति हेक्टेयर अथवा 60 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम देना होगा।
    यह जानकारी कृषि उपनिदेशक नाहन राजकुमार ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में फसलों के बीमा के लिए कृषि बीमा कंपनी (एआईसी) चयनित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते है जिसके लिए नाहन खंड के किसान दूरभाष नं0 9816640065, पच्छाद खंड के किसान 9459815765, रेणुका व शिलाई के किसान 8629808485 तथा पांवटा साहिब खंड के किसान 8219282290 पर जानकारी ले सकते है।
    उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने बैंक से ऋण लिया है उनकी फसलों का बीमा स्वतः ही हो जाएगा। यदि ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहते हो तो उन्हें बैंक में बीमा न करने का घोषणा पत्र देना होगा।
    उप निदेशक ने बताया कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा नेशनल फसल बीमा पोर्टल, बैंको के माध्यम से अथवा लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते है, इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, भूमि दस्तावेज, फसल प्रमाण पत्र साथ लगाना होगा।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.