नाहन: शहर के गुनूघाट में पुलिस चौकी के समीप पेयजल चैंबर पानी खोलने को लेकर मनमानी चली हुई है।… यहां जल शक्ति विभाग का कर्मचारी उस समय मुंह ताकता रह जाता है, जब कुछ लोग अपने आप पानी खोलकर चले जाते हैं।… जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने चेंबर की चाबियां अपने पास रखी हुई है। उनका जब मन करता है वह अपनी खोलते हैं।. इस वजह से कई लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।… जल शक्ति विभाग इसका कोई भी निदान नहीं कर पाया है।. इसमें कई लोग ऐसे भी हैं जो राजनीति में एक अपना अच्छा वर्चस्व रखते हैं।.. लेकिन तब हैरानी होती है जब वह भी चाबी लेकर पानी खोलते नजर आते हैं।.. स्थानीय लोगो ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस चेंबर पर नियमित ड्यूटी लगाई जाए जिससे चेम्बर पर कोई मनमानी न चल
सके।
