Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड को मिली फॉरेस्ट क्लियरेंस..
    सिरमौर

    ….सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड को मिली फॉरेस्ट क्लियरेंस..

    By Ajay DhimanDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: विधायक कार्यालय, नाहन विधानसभा क्षेत्र
    नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। लंबे समय से लंबित सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड (11.5 किमी) को भारत सरकार द्वारा FCA के तहत फॉरेस्ट क्लियरेंस प्रदान कर दी गई है। लगभग ₹6.97 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
    गौरतलब है कि पिछले 3 वर्षों में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक FCA और FRA की स्वीकृतियाँ नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्राप्त हुई हैं, जो माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में सरकार की विकासोन्मुख नीतियों तथा नाहन क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    विधायक महोदय ने बताया कि इन स्वीकृतियों के पीछे उनकी निरंतर व्यक्तिगत मेहनत, दिल्ली और शिमला स्तर पर लगातार फॉलो-अप, तथा विभागों के साथ सशक्त समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है और यह उपलब्धि जनता के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
    इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए विधायक महोदय ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और सतत प्रशासनिक समर्थन के कारण नाहन विधानसभा तेज गति से विकास के नए युग में प्रवेश कर रही है।
    सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में
    आवागमन सुगम होगा,
    शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी,
    कृषि एवं बागवानी उत्पादों के परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी।
    विधायक महोदय ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि निर्माण प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू किया जाए।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.