… 
नाहन: जिला कांग्रेस पार्टी सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने आज पत्रकार वार्ता में कहां की भाजपा के नेता विपक्ष में रहने के बाद मेरे सरकार के किए कार्यों का श्रेय ले रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सोशल मीडिया कांग्रेस द्वारा किए कार्यों को अपना कार्य बढ़ाकर जनता के बीच वाह वाही लूट रहे हैं। नरेंद्र तोमर ने कहा कि काशी वाला, सब्जी मंडी रोड़ा वाली वाली, जबल का बाग, बि रोजा फैक्ट्री सड़क के लिए 12.36 करोड़ रूपए व बर्मा पापड़ी, पालियो, माजरी 8.17करोड़ व जब्बल का बाग, जामनवाला, गदपेला, बोगरिया, कंडईवाला, खरखो, त्रिलोकपुर, 8.19करोड़ रूपए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुए। इसी तरह सेनवाला जमीरिया बगोरिया, चारुवाला, कोटला,जमाल वाला के लिए 6.98 करोड़ रूपए व भेड़ो, आदि बदरी के लिए 16.4करोड़ रूपए कांग्रेस की सरकार में मंजूर हुए। इनकी डीपीआर और फॉरेस्ट कलियासबी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही मंजूर हुई है।… उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में किए कार्यों का श्रेय ले। अपने कार्यकाल में ते हुए कोई काम नहीं करवा सके। अब कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हो रहे कार्यों का श्रेय भी खुद ही ले रहे हैं।… इस पत्रकार वार्ता में नान पंचायत के पूर्व प्रधान बाबूराम, सेंड वाला से अरुण कुमार, कैप्टन सलीम मौजूद रहे।
