Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, September 21
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…नाहन में 44वां पेंशनर दिवस मनाया गया….
    सिरमौर

    …नाहन में 44वां पेंशनर दिवस मनाया गया….

    By Ajay DhimanDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: नाहन में जिला सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा 44वां पेंशनर दिवस मनाया गया। जिसमें नाहन विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके योगदान को समाज की मजबूत नींव बताया।
    विधायक ने कहा कि पेंशनर वर्षों तक ईमानदारी और निष्ठा से सेवा देने के बाद भी आज कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगें, विशेषकर मेडिकल बिलों के भुगतान, डीए (महंगाई भत्ता) सहित अन्य विषयों को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष पुरजोर और प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संयोगवश आज स्वयं माननीय मुख्यमंत्री भी घुमारवीं में पेंशनर दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हैं, जिससे पेंशनरों की आवाज़ और अधिक मजबूती से सरकार तक पहुंचेगी।
    विधायक ने भावुक शब्दों में कहा कि मैं स्वयं भी और माननीय मुख्यमंत्री भी एक पेंशनर के बेटे हैं, इसलिए पेंशनरों की पीड़ा, संघर्ष और आवश्यकताओं को हम भली-भांति समझते हैं। सरकार पेंशनरों के सम्मान और अधिकारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.