Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….चूल्हे से लेकर चौक तक महिलायें कांग्रेस की नाकामियों को करें उजागर: डा. बिन्दल
    सिरमौर

    ….चूल्हे से लेकर चौक तक महिलायें कांग्रेस की नाकामियों को करें उजागर: डा. बिन्दल

    By Ajay DhimanDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि सभी महिलाओं को ‘‘चूल्हे से लेकर चौक’’ तक प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पैंशन देने की झूठी गारंटी देकर ठगा है और उनके साथ विश्वासघात किया है।
    डा. राजीव बिन्दल आज गुरूवार को नाहन में जिला सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जो 10 गारंटियां दी थी, उसे पूरा करने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी दस की दस गारंटियां महिलाओं को प्रभावित करने वाली हैं फिर चाहे वह 1500 रुपये पैंशन का मामला हो, 100 रुपए लीटर दूध या फिर दो रुपये किलो गोबर खरीदने की झूठी गारंटी हो। इसी प्रकार एक साल में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी भी महिलाओं के जीवन को प्रभावित करती है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को विदा करने में महिलाओं का बड़ा योगदान रहेगा क्योंकि महिला वर्ग कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है और महिलायें कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने में महिला मोर्चा का विशेष योगदान है जिसके लिए महिला शक्ति बधाई की पात्र हैं।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा हर बूथ को मजबूत करने के कार्य को किया जा रहा है और इस कार्य में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। हर बूथ में 10 महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नियुक्त किया जा रहा है। महिला मोर्चा से इस कार्य को निश्चित समायावधि में पूरा करने का आग्रह किया।
    भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश भर में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सदस्यों को मंडल स्तर पर माह में कम से कम पांच दिन प्रवास पर रह कर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने ‘‘एक बूथ 10 महिला योजना’’ को जिला में शीघ्र करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी चुनावों में महिला मोर्चा के सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।
    विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, मधु बिन्दल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
    सिरमौर जिला एवं महिला मोर्चा मंडलों के पदाधिकारी, जिला एवं मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य सक्रिय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.