Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, March 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….संगड़ाह पुलिस को मिला कंकाल 4 माह पहले हरियाली मेले में लापता युवक का होने की संभावना
    सिरमौर

    ….संगड़ाह पुलिस को मिला कंकाल 4 माह पहले हरियाली मेले में लापता युवक का होने की संभावना

    By Ajay DhimanDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    Postmortem के लिए संगड़ाह अस्पताल से Medical College नाहन भेजा

    Substation में कार्यरत कर्मचारी ने परिजनों को दी जानकारी

    संगड़ाह। नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब 2 किलोमीटर दूर 33KV Substation के समीप मंडोली के जंगल में Police ने 1 नर कंकाल को कब्जे में लिया है, जो 17 अगस्त को हरियाली मेला संगड़ाह से लापता हुए कड़ियाणा गांव के 28 वर्षीय नरेश कुमार का होने की संभावना है। संगडाह Police व घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार नर कंकाल की पहचान मृतक के भाई ने उसके Mobile, कपड़ों व जुते के आधार पर हरियाली मेला संगड़ाह से लापता साथ लगते गांव कड़ियाणा के 28 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र बालक राम के रूप में की। गत 17 अगस्त को मेले से गायब नरेश के भाई व परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश के बाद 22 अगस्त को Police Station संगड़ाह में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ वैभव ने बताया कि, कंकाल काफी पुराना होने व केवल हड्डियां बचने के चलते इसे‌ Postmortem के लिए Medical College नाहन भेजा गया है। पुलिस के अनुसार DNA test के बाद ही उसकी अधिकारिक पहचान की पुष्टि की जाएगी, हांलाकि परिजनों ने मोबाइल, कपड़ों व जूते की पहचान कर ली है। विद्युत सबस्टेशन के एक कर्मचारी के अनुसार कंकाल का पता चलने पर कल पहले वह नरेश कुमार के भाई के साथ जंगल में गए और फिर पुलिस को बुलाया। पुलिस की जांच जारी है और मौत के कारणों की गुत्थी सुलझना बाकी है। DSP संगड़ाह का पद करीब डेढ़ माह से खाली है और SHO के अनुसार वह Media को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं है।

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.