Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, March 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»… नाहन विधायक ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन
    सिरमौर

    … नाहन विधायक ने किया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन

    By Ajay DhimanDecember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन : नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में लगभग 17 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो कमरों के उद्घाटन तथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह (शैक्षणिक सत्र 2025–26) का भव्य आयोजन किया गया।
    इस गरिमामयी अवसर पर माननीय विधायक नाहन श्री अजय सोलंकी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। माननीय विधायक श्री अजय सोलंकी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।”
    उन्होंने विद्यार्थियों को नशे, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और अन्य बुरी आदतों से दूर रहने की कड़ी सलाह देते हुए अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।
    माननीय विधायक जी ने कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष आधारभूत समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    इस अवसर पर जानकारी दी गई कि हाल ही में निर्मित दो कमरों में से एक कमरे में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सके।
    इसके अतिरिक्त, माननीय विधायक श्री अजय सोलंकी जी द्वारा विद्यालय में एक अतिरिक्त नए कमरे के निर्माण की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि इस नए कमरे के निर्माण से विद्यालय की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
    साथ ही विद्यालय में कॉमर्स संकाय की कक्षाएं प्रारंभ करने की अलग मांग को लेकर भी चर्चा की गई। माननीय विधायक जी ने आश्वासन दिया कि जैसे ही कॉमर्स कक्षाओं से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं दस्तावेज पूर्ण होंगे, इस विषय को बजट सत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष पूरी मजबूती से रखा जाएगा, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
    कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री राजीव ठाकुर जी ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। अपने संदेश में उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, मोबाइल के सीमित उपयोग, अनुशासन, नियमित अध्ययन और अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    कार्यक्रम में उप निदेशक उच्च शिक्षा, जिला सिरमौर श्री हेमेंद्र चंद बाली जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर रोड सेफ्टी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तोमर जी, ग्राम पंचायत प्रधान श्री जगदीश पुंडीर जी, उप प्रधान श्री नरेंद्र सिंह जी, पूर्व प्रधान श्री नरेश कुमार जी, सत्या राम जी, राजेश ठाकुर जी, यशपाल शर्मा जी, राजेंद्र चौहान जी, पंकज चौहान जी, जयप्रकाश जी, रक्षा ठाकुर जी, जसवंत ठाकुर जी, अलबेल सिंह जी, रामरतन शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह आयोजन विद्यालय की निरंतर प्रगति और क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य का सशक्त प्रतीक बना।

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.