..
नाहन : इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी से नाहन में दान की गई रेड क्रॉस की मोबाइल हेल्थ वेन पिछले 3 साल से नाहन शहर में सफेद हाथी बनी हुई है। शुरुआती समय में ही इस एंबुलेंस का प्रयोग किया गया था उसके बाद यह जैसे की है वैसे ही उपायुक्त कार्यालय के बाहर पार्क है।… 70 लाख लागत की इस एंबुलेंस का कोई भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है।… इस एंबुलेंस में सुविधा है।… बीते दिनों नाहन में रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में उक्त एंबुलेंस को लेकर भी मुद्दा उठा जिसमें गहन चर्चा हुई और रेड क्रॉस के मेंबर्स ने इस एंबुलेंस का प्रयोग में लाने की मांग की।… यहां प्रशासन की ओर कहा गया कि एंबुलेंस में कोई भी अटेंडेंस उपलब्ध नहीं है जिसके चलते खर्चा होने के चलते यह एंबुलेंस प्रयोग में नहीं लाई जा रही है।… इस दौरान इसे पाँव टा साहिब, काला आम में स्वास्थ्य विभाग को दिए जाने पर चर्चा की गई जिससे कि यहां स्वास्थ्य सेवा में प्रयोग की जा सके।… अब यह देखना है कि 70 लाख की महंगी एंबुलेंस का प्रयोग हो पता है या नहीं।
