Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…..समाजसेवी सूरत सिंह कंठ ने गोद ली संगड़ाह खंड की माध्यमिक पाठशाला, वार्षिक समारोह मे मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
    सिरमौर

    …..समाजसेवी सूरत सिंह कंठ ने गोद ली संगड़ाह खंड की माध्यमिक पाठशाला, वार्षिक समारोह मे मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    By Ajay DhimanDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिला के शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली के सभी 60 के करीब छात्रों को बुधवार को क्षेत्र के समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ द्वारा कंबल भेंट किए गए। स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सूरत सिंह ने विद्यालय के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 25,111 ₹ की राशि भी जारी की। इसके एसएमसी अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा व वर्तमान प्रधान हेमचंद चौहान ने क्रमश 5,100 ₹ की राशि जारी की। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामलाल शर्मा व मुख्य अध्यापक यशपाल चौहान ने बताया कि, समाजसेवी सूरत सिंह कंठ द्वारा स्कूल को गोद लिया गया है तथा समय-समय पर वह यथासंभव मदद कर रहे हैं। अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने के लिए छठी के अरविंद, मयंक व अरुण, सातवीं की आभा, पायल व श्रुति तथा आठवीं के दीपिका, देवांशी व पूर्वी को बतौर मेधावी छात्र सम्मानित किया गया। राधिका को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड मिला और पढ़ाई के अलावा खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में अगृणी रहने वाले छात्रों को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.