नाहन
। सिरमौर जिला के शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली राजकीय माध्यमिक पाठशाला बोरली के सभी 60 के करीब छात्रों को बुधवार को क्षेत्र के समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ द्वारा कंबल भेंट किए गए। स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सूरत सिंह ने विद्यालय के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 25,111 ₹ की राशि भी जारी की। इसके एसएमसी अध्यक्ष एवं पूर्व पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा व वर्तमान प्रधान हेमचंद चौहान ने क्रमश 5,100 ₹ की राशि जारी की। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामलाल शर्मा व मुख्य अध्यापक यशपाल चौहान ने बताया कि, समाजसेवी सूरत सिंह कंठ द्वारा स्कूल को गोद लिया गया है तथा समय-समय पर वह यथासंभव मदद कर रहे हैं। अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहने के लिए छठी के अरविंद, मयंक व अरुण, सातवीं की आभा, पायल व श्रुति तथा आठवीं के दीपिका, देवांशी व पूर्वी को बतौर मेधावी छात्र सम्मानित किया गया। राधिका को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड मिला और पढ़ाई के अलावा खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में अगृणी रहने वाले छात्रों को भी समारोह में पुरस्कृत किया गया।
